{"_id":"622cdbdb4456f17e915b77b8","slug":"mathura-case-filed-against-five-including-supply-inspector-ration-dealer-mathura-news-mtr514489379","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आपूर्ति इंस्पेक्टर, राशन डीलर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आपूर्ति इंस्पेक्टर, राशन डीलर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। राशन वितरण में धांधली की शिकायत के बाद षड्यंत्र रचकर फर्जी शपथपत्र तैयार कराने के आरोप में गोवर्धन के वर्तमान और तत्कालीन आपूर्ति इंस्पेक्टर, राशन डीलर सहित पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गोवर्धन क्षेत्र के गांव भगौसा में लंबे समय से राशन सामग्री की कालाबाजारी हो रही थी। शिव सिंह, सौमोती, दुलारी, सीमा, अरलेश, सरोज द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम गोवर्धन से की थी। आरोप है कि इस शिकायत से बचने के लिए आपूर्ति इंस्पेक्टर संतोष वर्मा, तत्कालीन आपूर्ति इंस्पेक्टर मोहन उपाध्याय, राशन डीलर भूतेश्वर, सहयोगी अंगद, दरोगा उर्फ डाल चंद आदि ने अरलेश पत्नी गुड्डू, सीमा पत्नी रोहतान सिंह, दुलारी पत्नी सुम्मेरी निवासीगण भगौसा के फर्जी एवं कूटरचित शपथपत्र तैयार कराए। आरोप है कि शपथपत्रों को आपूर्ति इंस्पेक्टर ने एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया।
पूर्व प्रधान गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि महिलाओं के अंगूठा निशानी दर्शा कर फर्जी शपथ पत्र तैयार कराए गए हैं, जबकि महिला हस्ताक्षर करती हैं। राशन डीलर भूतेश्वर, आपूर्ति इंस्पेक्टर संतोष वर्मा, मोहन उपाध्याय, दरोगा उर्फ डाल चंद, अंगद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गिरधारी लाल शर्मा की शिकायत पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
-गौरव त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।