फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bus rams into truck moving ahead on expressway, driver dies

मथुरा: एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक में घुसी बस, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bus rams into truck moving ahead on expressway, driver dies
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक सहित अन्य सवारियां बस में दो घंटे तक फंसी रही। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस व एक्सप्रेस वे के सुरक्षा कर्मियों ने स्टीयरिंग में फंसे चालक व अन्य सवारियों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान बस चालक की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य घायलों को एंबुलेंस से मथुरा, नौहझील, आगरा, नोएडा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

बस चालक राजू निवासी जुआ थाना साहत हंडी जिला औरैया रविवार रात को आगरा की ओर से सवारियां लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 80-79 गांव तेहरा के पास उसे झपकी लग गई। इससे बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सुरीर कोतवाली प्रभारी व यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। स्टीयरिंग में फंसे चालक वह अन्य सवारियों को गैस कटर की मदद से बस की बॉडी को काट कर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हादसे में घायल
अरुण कुमार (31) पुत्र ब्रजकिशोर गांव जुआ औरैया, अंकुश मिश्रा (21) पुत्र रामशरण निवासी जिनजा सैफई इटावा, आशीष कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी सैफई इटावा, बबीता पत्नी अरुण कुमार निवासी फफूंद औरैया, प्रिया पुत्री बृजेश सतानी थाना अजीतमल औरैया, अंजली पुत्री अनिल कुमार जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया, अंकुश पुत्र उमाशंकर अकबरपुर थाना अयाना औरैया, राहुल कुमार पुत्र जसवंत सराय टीटवा थाना अजीतमल जिला औरैया, किरण पत्नी रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया, ममता पत्नी अनिल जल्लूपुर थाना अजीतमल औरैया, सचिन पुत्र रामरतन झका गुलेरी अछलया, अराध्या पुत्री रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया, रामू पुत्र बदन सिंह जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया, राजू पुत्र रामजीलाल जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया मयंक पुत्र रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला थरैया, मयंक पुत्र रामू जल्लूपुर थाना अजीतमल जिला औरैया घायल हो गए। बस चालक राजू पुत्र प्रेमपाल निवासी जुआ थाना साहत हंडी जिला औरैया की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed