फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Braj 84 Kos Parikrama will be ready on the pattern of Ayodhya: Nitin Gadkari

मथुरा: अयोध्या के पैटर्न पर तैयार होगी ब्रज 84 कोस परिक्रमा: नितिन गडकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Braj 84 Kos Parikrama will be ready on the pattern of Ayodhya: Nitin Gadkari
मथुरा। योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। कार्यक्रम में मौजूद सां?
मथुरा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ११४५३ करोड़ की लागत से बनने वाले मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य सहित १४५६८ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा में ब्रज ८४ कोस परिक्रमा को अयोध्या के पैटर्न पर विकसित करने की भी घोषणा की। कहा कि ब्रज ८४ कोस परिक्रमा के विकास पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करेंगे। इस पर चुनाव के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मथुरा, आगरा, बरेली से जुड़ी ३३५ किलोमीटर लंबी १४५६८ करोड़ की परियोजनाओं के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इसमें मथुरा, हाथरस, बदायूं बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के फोरलेन प्रोजेक्ट पर ११४५३ करोड़ की लागत आएगी। इसके बनने से मथुरा से बरेली के बीच की दूरी तीन घंटे कम हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय मंत्री ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मथुरा की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास की भी घोषणा की। कहा कि ब्रज ८४ कोस परिक्रमा पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे अयोध्या ८४ कोस परिक्रमा के पैटर्न पर तैयार किया जाएगा। २५३ किलोमीटर लंबी ब्रज ८४ कोस परिक्रमा टू लेन होगी। इसके दोनों ओर कच्चा हरित पैदल पथ भी बनाया जाएगा, जहां ब्रज के पौराणिक महत्व के अनुरूप पौधे लगाए जाएंगे। यात्रियों के ठहरने के लिए स्थल, जनसुविधाएं और खानपान की भी व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि ब्रज ८४ कोस परिक्रमा में मूर्ति, पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की संपूर्ण लीलाओं का चित्रण भी किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य शुभारंभ और ब्रज ८४ कोस परिक्रमा विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।
समारोह में उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद संतोष गंगवार, राज्य के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हरनाथ सिंह यादव, राजवीर सिंह सांसद एटा, राजवीर दिलेर सांसद हाथरस, विधायक पूरन प्रकाश के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडे़ पीडी आगरा संजय वर्मा, वीके जोशी फरीदाबाद, उदीप सिंह क्षेत्रीय अधिकारी दिल्ली भी शामिल हुए।
वाहनों के हॉर्न में बजेगी कन्हैया की बंसी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनकी कोशिश अब वाहनों में हॉर्न के सायरन की आवाज में बदलाव करने की है। इसके लिए वे भारतीय वाद्ययंत्रों की आवाजों का उपयोग करने का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की बंसी भी शामिल है। प्रयोग सफल रहता है तो वाहनों में लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की बंसी की आवाज सुनाई देगी।

यमुना के शुद्धिकरण पर हो रहा काम, जहाज उतारने की प्लानिंग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे देश में सड़क, रेल के साथ जल मार्ग भी तैयार कर रहे हैं। उनकी योजना दिल्ली से मथुरा यमुना के माध्यम से नया जल मार्ग तैयार करने की है। प्लानिंग यह भी है कि जहाज यमुना पर उतरे। मथुरा-वृंदावन से उड़न भरे और ताजमहल के पीछे यमुना में उतरे। उन्होंने यमुना प्रदूषण कम करने की परियोजनाओं की जानकारी देते हुए वाहनों में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग की भी बात कही। इससे वातावरण में प्रदूषण तो कम होगा, साथ ही पेट्रोल, डीजल पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed