फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Both sides clashed in children's dispute, stone pelting

मथुरा: बच्चों के विवाद में दोन पक्ष भिड़े, पथराव

Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Both sides clashed in children's dispute, stone pelting
पथराव के बाद बिखरी पड़े ईंट-पत्थर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। ईद पर शहर की फिजां बिगाड़ने की कोशिश की गई। कोतवाली पुलिस की तत्परता से स्थिति शीघ्र की नियंत्रित कर ली गई। शहर के कठौती कुआं पर बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक ही समुदाय के लोगों में पथराव हुआ। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के कठौती कुआं इलाके में बुधवार को बच्चों के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। दुकानदार दुकानें बंदकर भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़ लिया। इनमें दो के मामूली चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11:30 बजे कठौती कुआं मस्जिद के सामने रहने वाले पूर्व सभासद निजामुद्दीन पक्ष के बच्चों का मस्जिद के पीछे रहने वाले इसी समुदाय के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष ने पूर्व सभासद के आवास पर पथराव किया। घटना में एक मारुति कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस मामले में दो लोग मामूली रूप से चुटैल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed