फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: BJP government going to be formed in Uttar Pradesh - Arjun Ram Meghwal

मथुरा: उत्तर प्रदेश में बनने जा रही भाजपा की सरकार-अर्जुन राम मेघवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: BJP government going to be formed in Uttar Pradesh - Arjun Ram Meghwal
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन शोध संस्थान एवं जयपुर आर्ट समिट के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय कला संस्कृति महोत्सव के अंतिम सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री ने शोध संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहालय, पांडुलिपि संरक्षण स्थल, ऑडिटोरियम आदि को देखा। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने संस्थान पदाधिकारियों से शोध संस्थान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संस्थान उनके मंत्रालय के अधीन है। यहां आकर ब्रज संस्कृति को जानने का अवसर मिला। उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव के सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का ट्वीट और फिर राज्य सभा में सांसद हरनाथ सिंह का बयान क्या अगला मुद्दा श्रीकृष्ण जन्मस्थान होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बारे में लोग अपने-अपने विचार रखते हैं, संसद में भी विचार रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर काम रही हैं। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार ने विकास कार्य कराए हैं। अपराधों पर लगाम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed