फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bike-riding miscreants looted 50 thousand from the cloth merchant

मथुरा: कपड़ा व्यवसाई से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bike-riding miscreants looted 50 thousand from the cloth merchant
मथुरा। पीड़ित कपड़ा व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। राया-बलदेव रोड पर दाऊजी कोल्ड स्टोर के निकट आगरा के कपड़ा व्यवसायी से दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश राया की ओर भाग गए।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी जवाहर लाल गुप्ता (70) निवासी बुंदू कटरा आगरा ने बताया वह आगरा से बलदेव, राया आदि बाजारों में कपड़ा सप्लाई करते हैं। सोमवार को वह बलदेव के कुछ कपड़ा व्यापारियों से नकदी व चेक लेकर नरहौली चौराहा से एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर राया की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

राया-बलदेव रोड पर कोल्ड स्टोर के निकट पीछे से दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोपहर 2:30 बजे उनके थैले में रखे 50 हजार रुपये, कई चेक एवं अन्य कागजात लूट लिए। थाना बलदेव पुलिस एवं महावन सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक सीमा विवाद का मामला चलता रहा। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि मुकदमा बलदेव थाने में पंजीकृत कराया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इसका शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed