{"_id":"614de3818ebc3e4afe62a835","slug":"mathura-atikur-rahman-s-father-in-law-handed-over-a-letter-to-dm-mathura-news-agr508882683","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अतीकुर्ररहमान के ससुर ने डीएम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अतीकुर्ररहमान के ससुर ने डीएम को सौंपा पत्र
विज्ञापन
मथुरा। जिला जेल से लखनऊ पेशी पर जाते समय पीएफआई सदस्य (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) अतीकुर्ररहमान की तबियत खराब होने के मामले में उसके ससुर ने इलाज कहीं और कराने के लिए डीएम को पत्र सौंपा है। पीएफआई सदस्य की आगरा के आसपास तबियत बिगड़ने पर एसएन हॉस्पिटल के बाद मथुरा जेल ले आया गया था।
हाथरस रेप कांड के दौरान अतीकुर्रहमान और उसके तीन साथियों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ यूपीए के तहत कार्रवाई की गई थी। एक मामले में उसकी बीते बुधवार को लखनऊ पेशी पर ले जाते समय तबियत खराब हो गई। अब उसका जेल चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। उसके ससुर सखावत खान ने डीएम को पत्र लिखकर इलाज अन्यत्र कराने की मांग की है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि अतीकुर्ररहमान का जेल में इलाज चल रहा है। उसके अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि उसके ससुर ने अन्यत्र इलाज की मांग की है।
आलाधिकारियों ने जाना हाल
जेल में त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम नवनीत चहल, जिला जज विवेक संगल तथा एसएसपी गौरव ग्रोवर ने भी उक्त पीएफआई सदस्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके द्वारा जेल में साफ-सफाई आदि को देखा गया।