फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Arbitrariness in tendering of performance grant of Rs 77 crore

मथुरा: 77 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस ग्रांट की टेंडरिंग में मनमानी

Thu, 07 Oct 2021 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Arbitrariness in tendering of performance grant of Rs 77 crore
मथुरा। 77 करोड़ रुपये की परफार्मेंस ग्रांट की टेंडरिंग में मनमानी की जा रही है। शासन के मानकों का दुरुपयोग कर सरकारी योजना को पलीता लगाने की तैयारी की जा रही है। शासन ने तय किया था कि परफार्मेंस ग्रांट में कम से कम तीन टेंडर अवश्य होने चाहिए। जिला पंचायतराज विभाग ने इसे ही मानक मानकर परफार्मेंस ग्रांट में केवल तीन ही टेंडर डालने का काम प्रारंभ कर दिया है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है परफार्मेंस ग्रांट के टेंडर बेचने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उप्र सरकार द्वारा परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए बलदेव ब्लॉक के ततरौता, मांट ब्लॉक के नगला हुमायूं देह, छाता ब्लॉक के पैगांव, गोवर्धन ब्लॉक के अडींग, मथुरा ब्लॉक के तोष का चयन किया गया। नाली, सड़क, खड़ंजा, पेयजल, पानी की टंकी, स्टेडियम, कचरा निस्तारण, जल शोधन यंत्र जैसे विकास कार्यों को कराया जाने के लिए 77 करोड़ रुपया मंजूर हुआ।
विज्ञापन

पहले दौर के दस लाख से कम कीमत वाले टेंडर डाले और खोले जा चुके हैं। अब इनमें आश्चर्यजनक रूप से टेंडर बेचने का काम ग्राम पंचायतों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान और सचिव के तालमेल से मात्र तीन टेंडर ही बेचे जा रहे हैं। यह टेंडर जिला पंचायत राज कार्यालय पर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर से यह टेंडर केवल चहेतों को ही दिए जा रहे हैं। इस गड़बड़ी की संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन कोई परिवर्तन नहीं किया गया। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि वह पूरे मामले की जानकारी कर गड़बड़ी को ठीक कराएंगे। गांवों के विकास के कामों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देंगे।
इधर, परफार्मेंस ग्रांट के अंतर्गत शासन द्वारा इन पंचायतों के लिए भेजी गई डीपीआर के सापेक्ष ततरौता- 227.96 लाख, नगला हुमायूं देह 405.63 लाख, पैगांव 1974.66 लाख, अडींग 3721.38 लाख व तोष के लिए 613.21 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।

क्या है परफॉर्मेंस ग्रांट
प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों की तर्ज पर समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विगत वर्ष प्रदेश भर की 73 पंचायतों के विकास के लिए 699 करोड़ की परफॉर्मेंस ग्रांट मंजूर की थी। मथुरा की पांच पंचायतों को इस सूची में स्थान मिल गया, जिनमें पांच पंचायतों के समग्र विकास के लिए शासन ने लगभग 77 करोड़ रुपया मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed