फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Any party can form an alliance, it will not affect the public: Anurag

मथुरा: कोई भी दल कर ले गठबंधन, जनता पर नहीं असर: अनुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Any party can form an alliance, it will not affect the public: Anurag
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई।
नौहझील (मथुरा)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व यूपी भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां आपस में कितना भी गठबंधन कर लें, प्रदेश की जनता पर उसका कोई असर नहीं पड़ना। जनता जर्नादन पूरी तरह मोदी-योगी के साथ है। यूपी विधानसभा में भाजपा 300 से अधिक सीट जीत कर पुन: सत्ता पर काबिज होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आगरा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना कट पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब भाजपाई पूरे दमखम से चुनाव में जुट जाएं। हर हाल में बूथ जीतकर ही हम दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी ने उन्हें तलवार भेंट की। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला मंत्री हुकुम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अरविंद चौधरी, महेश प्रधान, हरेंद्र शर्मा, दिनेश चौधरी, लोकेश, जसवंत सिंह, किरतपाल भोला सहित कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed