{"_id":"62b725125986f5233634c370","slug":"mathura-air-force-did-trial-landing-before-the-arrival-of-the-president-mathura-news-mtr5198138139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व एयरफोर्स ने की ट्रायल लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व एयरफोर्स ने की ट्रायल लैंडिंग
विज्ञापन
राष्ट्रपति की खबर के साथ मथुरा। हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान उड़ती हुई धूल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 27 जून को वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर सेना पूरी तैयारियों में जुटी है। शनिवार की सुबह और दोपहर में वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की। इस लैंडिंग में कुछ कमियां उजागर हुई हैं। जिन्हें दूर करने के लिए वायुसेना के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कहा है। रविवार को एक बार पुन: ट्रायल किया जाएगा।
शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे वायु सेना के कम्युनिकेशन ऑफिसर प्रभाष कुमार टीम के साथ वृंदावन पहुंचे। लगभग एक घंटे तक अपनी तैयारी पूरी करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से बात की। इसके बाद सवा आठ बजे दिल्ली की ओर हेलिकॉप्टर कृष्णा कुटीर आश्रय सदन के सामने बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वायुसेना के अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल का आधा घंटे तक निरीक्षण कर जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी लीं।
इस दौरान हेलिकॉप्टर के फ्लाइट ऑफिसर विक्रमजीत सिंह और रौनक कुलकर्णी ने एसपी सिटी एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सनसवीर सिंह से सुरक्षा संबंधी चर्चा कीं। करीब आधा घंटे तक वार्ता करने के बाद हेलिकॉप्टर आसमान में चक्कर लगाने के बाद वापस चला गया। इसके करीब १:३० बजे वायुसेना का दूसरा हेलिकॉप्टर वृंदावन पहुंचा। पहले हेलिकॉप्टर ने आकाश में चक्कर लगाया और हेलीपैड पर लैंडिंग की। कुछ देर रुकने के बाद हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और आकाश में चक्कर लगाने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
वायुसेना के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर के संचालन में व्यवधान न हो, इसके लिए हेलीपैड स्थल पर नेटवर्क टावर लगाया है। वायु सेना के अधिकारियों ने हेलीपैड के करीब खड़ी दो फायरब्रिगेड की गाड़ियों के डायरेक्शन को बदलकर दूर करने के लिए अधिकारियों ने कहा है।
यह प्रेसीडेंट का कार्यक्रम है, गंभीर रहिए
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक लापरवाही शनिवार को सामने आ ही गई। शनिवार को हेलिकॉप्टर ट्रायल में वायुसेना के अधिकारी कमियों को उजागर करके चले गए। वायुसेना के अधिकारियों ने कड़े लहजे में बताया कि यह प्रेसीडेंट का कार्यक्रम है, जरा गंभीर रहें।
हुआ यूं कि शनिवार की सुबह सवा आठ बजे वायुसेना का हेलिकॉप्टर जब हेलीपैड पर उतर रहा था उस समय जबरदस्त धूल उड़ी। धूल को बैठने में काफी समय लगा। वायुसेना के फ्लाइट ऑफिसर विक्रमजीत सिंह और रौनक कुलकर्णी ने इस पर नाराजगी जाहिर कर दी। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि आज जब एक हेलिकॉप्टर उतरा है तो इतनी धूल उड़ रही है और सोमवार को तीन-तीन हेलिकॉप्टर उतरेंगे तो क्या हाल होगा, आपने सोचा है। मिट्टी को लेवल कर बैठाने के लिए पानी का छिड़काव भी ठीक से नहीं किया गया है। वहीं हेलीपैड के पास पेड़ों को देखकर भी उन्होंने शंका जाहिर की। इसके बाद वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को हेलीपैड के पास दो ही गाड़ी होंगी, जिसमें से एक प्रेसीडेंट की और दूसरी सुरक्षाकर्मियों की।