फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Again heat up Shri Krishna Janma Bhoomi Liberation Movement

मथुरा: फिर गर्माया श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Again heat up Shri Krishna Janma Bhoomi Liberation Movement
मथुरा। वृंदावन स्थित कृष्ण कृपा धाम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में उपस्थित संत - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण कृपा धाम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में संतों, महंतों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर निर्माण तक अनवरत संघर्ष का फैसला लिया गया। बैठक में संतों ने न्यायालय में चल रही प्रक्रिया की जानकारी लेकर आगे की रणनीति पर गहन मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज व गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर अपने अधिकारों के लिए न्यायालय में जो केस लड़ा जा रहा है, उसके सभी तथ्य सामने रखे गए और सभी संतों ने सहमति जताई है कि अभी कोई आंदोलन नहीं, लेकिन न्यायालय में जो चल रहा है उस प्रक्रिया को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाया जाए। कहा कि न्यायालय में अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगे और सभी संत, धर्माचार्य और भागवताचार्य पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर सभी संतों, धर्माचार्यों और भगवताचार्यों की बैठक का मुख्य मुद्दा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का निर्माण हो, इसको लेकर गहन चिंतन व मंथन हुआ।

इस मौके पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, हरीदासीय संप्रदाय के संत मनमोहन दास, स्वामी अवधेशानंद, आदित्यानाथ, महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज, महंत सुतीक्ष्णदास महारज, महामंडलेश्वर नवलगिरी, बाबा बलरामदास, महंत महेशानंद सरस्वती, रसिक माधवदास, भाष्करानंद महाराज, गोविंदानंद महाराज, मृदुलकांत शास्त्री, श्री कृष्णचंद ठाकुरजी, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, श्रीराम मुद्गल, सुदंरदास महाराज, रसिया बाबा, विपिन बापू, अशोक व्यास आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed