फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Administrative preparations started for Chief Minister's visit to Vrindavan

मथुरा: मुख्यमंत्री के वृंदावन दौरे को लेकर प्रशासिनक तैयारियां शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Administrative preparations started for Chief Minister's visit to Vrindavan
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वृंदावन में रामकृष्ण सेवाश्रम का निरीक्षण कर?
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 जून को वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का निरीक्षण कर मठ के साधुओं से वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद रामकृष्ण मिशन के सचिव सुप्रकाशनंद महाराज और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के प्रभारी व सहायक सचिव काली कृष्णानंद महाराज के साथ बैठक की। यहां से दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री 6 जून की शाम लगभग 7 बजे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हृदय रोगियों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में लगभग एक घंटे रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में आने से पहले गोपालखार स्थित श्री गुरु चरण सेवाधाम आश्रम में अष्टम श्री ब्रह्मोत्सव एवं गुरुदेव भगवान के विग्रह का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर सकते हैं। इसके अलावा श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी में शामिल, बरसाना, रसखान समाधि एवं वेटरनेरी विवि में रात्रि विश्राम करेंगे। सात जून को सीएम मथुरा से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed