फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 'Action should be taken on the BJP leader who slapped the inspector'

मथुरा: ‘इंसपेक्टर को चप्पल मारने वाली भाजपा नेत्री पर हो कार्रवाई’

Sun, 28 Mar 2021 05:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 'Action should be taken on the BJP leader who slapped the inspector'
मथुरा। वृंदावन में कुंभ समापन से पूर्व घटना पर विपक्षी दलों में सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस के पूर्व विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा-संघ कार्यकर्ताओं ने खुद को ही प्रदेश का डीजीपी समझ लिया है। इंसपेक्टर को चप्पल मारने वाली महिला नेत्री पर कार्रवाई न होना और भाजपा हाईकमान के एक फोन पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी, जो दोषी नहीं है। मांग करते हैं कि पुलिस से मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और एनएसए भी लगे।
विज्ञापन

वृंदावन कांग्रेस अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीख ने कहा कि कुंभ में भाजपा-संघ के नेताओं ने तीन-तीन दफा पुलिस पर हमला किया, इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह भाजपा-संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ जो वारदात की वह निंदनीय है। भाजपा पार्षद और नेत्री के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। वार्ता में बिहारीकांत तिवारी, मोहन सिंह, महेश रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट ने कहा है कि भाजपा और संघ का असली चेहरा उजागर हुआ है। जिन पुलिसकर्मियों ने अथक मेहनत करके कुंभ को सफल बनाया भाजपा और आरएसएस ने गुंडई दिखाकर उन पुलिसकर्मियों की हेलमेट और चप्पलों से पिटाई कर डाली। बैठक में निर्णय लिया कि वह जल्द ही धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने पुलिस पर हमले की निंदा की है। भाजपा-संघ की गुंडागर्दी और आतंक से समाज पहले से ही परेशान है, अब इनकी हद से पुलिस प्रशासन भी असुरक्षित हो गया है। सत्ता के दबाव में इस घटना में पुलिस को बलि का बकरा बना दिया गया है वह गलत है। कम से कम दोषी भाजपा और आरएसएस के नेताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed