{"_id":"61f4276c6116930f987b9930","slug":"mathura-a-sigh-of-relief-when-less-than-a-hundred-cases-come-mathura-news-mtr51241728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सौ से कम केस आने पर राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सौ से कम केस आने पर राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। बीते दो दिनों में सौ से कम पॉजिटिव केस आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सार्वजनिक स्थलों पर सैंपलिंग का कार्य अभी तेजी से चल रहा है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जनपद में संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए हैं। इनमें मथुरा, वृंदावन, राया, नौहझील, छाता के केस बताए गए हैं।
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन ही रखा गया है। जनपद के अधिकांश कोविड अस्पतालों से संक्रमितों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब भी सार्वजनिक स्थलों पर सैंपल लेने का काम तेजी से किया जा रहा है। हर दिन चार हजार से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।