{"_id":"61c4911126db5a356214d316","slug":"mathura-50-prisoners-undergoing-treatment-in-jail-hospital-mathura-news-mtr510595787","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जेल के अस्पताल में इलाज करा रहे 50 बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जेल के अस्पताल में इलाज करा रहे 50 बंदी
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला जज राजीव भारती, डीएम एसएसपी और जेल अधीक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चिकित्सालय में 50 बंदी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 32 बंदियों को चिकित्सालय की बैरक में 14 बंदियों को अलग तथा 04 बंदियों को बैरक संख्या 1७ में रखा गया है। यह जानकारी जेल में निरीक्षण को पहुंचे जिला जज राजीव भारती, जिलाधिकारी नवनीत चहल तथा एसएसपी गौरव ग्रोवर हुई। उन्होंने इस संबंध में जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार से इन बंदियों के संबंध मेें जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उनके द्वारा जेल चिकित्सालय का डेंटल क्लीनिक भी देखा।
जेल में उन्हें 1865 बंदी निरुद्घ मिले। 1717 पुरुष बंदी, 69 महिला बंदी तथा 45 अल्पवयस्क बंदी 22 पुरुष विदेशी बंदी, 12 महिला विदेशी बंदी मिले। महिला बैरक में कुछ महिला बंदियों के साथ उनके 05 बच्चे भी रहते मिले। उनके द्वारा महिला बैरक, लीगल एड क्लीनिक, पुस्तकालय, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, जेल एफएम रेडियो केंद्र, भारत पताका हथकरघा केंद्र आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया।
बंदियों से निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में वार्ता की गई। कुछ बंदियों द्वारा निशुल्क पैरवी के लिए अधिवक्ता की मांग भी की। इस दौरान जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार के अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा, जेल चिकित्सक डॉ. उपेंद्र सोलंकी, जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर संदीप कुमार और अनूप कुमार मौजूूद रहे।