फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 35 thousand looted after beating up the tractor driver by stalling the canter

मथुरा: कैंटर अड़ा कर ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर लूटे 35 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 35 thousand looted after beating up the tractor driver by stalling the canter
राधाकुंड (मथुरा)। राजस्थान के इकलहरा (डीग) से भूसा लेकर लौट रहे गांव जैंत के एक ट्रैक्टर चालक को गांव बसौंती के निकट कैंटर अड़ाकर कुछ लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन

उसके साथ मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। यहां तक पीड़ित को डॉक्टरी के लिए अस्पताल तक नहीं भेजा है।
गांव जैंत निवासी मुनेश सिंह पुत्र सौदान सिंह शुक्रवार को ससुराल से पशुओं के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर आ रहा था। गांव बसौंती के निकट रात नौ बजे कुछ लोगों ने उसके ट्रैक्टर के आगे कैंटर अड़ाकर रोक लिया। तमंचे दिखाकर मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसकी जेब में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने गोवर्धन थाने में अपने साथ हुई लूट की घटना की नामजद तहरीर दी। पीड़ित मुनेश ने बताया कि रात को हुई घटना के बाद शनिवार की शाम तक उसे डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकुंड चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया रात को दो-तीन ट्रैक्टर चालक भूसा ले जा रहे थे। साइड न मिलने को लेकर डीसीएम वाले से मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों को रात में थाने ले जाकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed