{"_id":"606dae8a8ebc3ec39577f66b","slug":"mathura-30-cows-caught-in-container-handed-over-to-shripad-goshala-mathura-news-agr4876281179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कंटेनर में पकड़े 30 गोवंश, श्रीपाद गोशाला के सपुर्द किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कंटेनर में पकड़े 30 गोवंश, श्रीपाद गोशाला के सपुर्द किए
विज्ञापन
छटीकरा/वृंदावन (मथुरा)। गोरक्षकों की टीम ने पुलिस के सहयोग से मंगलवार रात गोवंश से भरे हुए कंटेनर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान गोतस्कर भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने 30 गोवंश को वृंदावन स्थित श्रीपाद गोशाला के सपुर्द किया है।
वृंदावन, छटीकरा क्षेत्र में गोवंश के लिए काम कर रहे युवाओं की टीम सक्रिय रहती है। इन टीमों ने अपना सूचना तंत्र भी हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में फैला रखा है। इसी में शामिल ब्रजवासी गोरक्षक दल को सूचना मिली कि आगरा की ओर से नेशनल हाईवे पर गोवंश से भरा कंटेनर मथुरा की ओर आ रहा है, जो मेवात की ओर जाएगा।
दल के अध्यक्ष मोनू शर्मा ने टीम को सक्रिय कर दिया। रिफाइनरी फ्लाईओवर की ओर से ऐसा एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। उसका पीछा किया गया। जैंत के निकट कंटेनर के आगे पहले से ही कांटे डाल दिए गए। कंटेनर में सवार व्यक्ति खुद को घिरता देख अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। तलाशी के दौरान कंटेनर से 30 गोवंश लदे थे, जिसमें 26 सांड़ और 4 बछड़ा थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी गोवंश को वृंदावन स्थित श्रीपाद गोशाला में दामोदर दास बाबा के सपुर्द कर दिया गया है।