{"_id":"61daf5a210f16d505f0520e9","slug":"mathura-251-kg-of-ganja-was-being-carried-in-a-truck-mathura-news-mtr5115245157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ट्रक में भरकर ले जा रहा था 251 किलो गांजा, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ट्रक में भरकर ले जा रहा था 251 किलो गांजा, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला तस्कर गिरफ्तार
Sun, 09 Jan 2022 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:18 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस ने तस्करी कर ले जाये जा रहे गांजे की बड़ी खेप को पकड़ा है। यह गांजा ट्रक से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में पुलिस ने तस्करी के लिए ट्रक में भरकर 251 किलो गांजा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्कर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। वह गांजे की खेप को आगरा से पंजाब लेकर जा रहा था। ट्रक से बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे अनुज कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे चेकिंग के वक्त एटीवी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा से दिल्ली की ओर जाते एक ट्रक को पकड़ा। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार एक व्यक्ति उसमें से उतरकर भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक देखा तो इसमें दस प्लास्टिक की बोरियों में करीब 251 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी गुलजार मोहम्मद निवासी ननेतर थाना सावा (जम्मू कश्मीर) ने गांजे को तस्करी के लिए ले जाने की बात कबूल की है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन