{"_id":"617fdafaf6453212a3201d18","slug":"mathura-21-22-lakhs-went-out-of-account-not-work-in-the-village-mathura-news-mtr5079389125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गांव में काम हुआ नहीं खाते से निकल गए 21ण्22 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गांव में काम हुआ नहीं खाते से निकल गए 21ण्22 लाख
विज्ञापन
मथुरा। एक के बाद ग्राम पंचायतों में घोटाले प्रकाश में आ रहे हैं। ग्राम पंचायत जैंत के ग्रामीणों ने सचिव ज्वाला सिंह और ग्राम प्रधान पर मिलकर 21 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस धनराशि से कोई काम नहीं कराया गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने राजीव भवन के बाहर नारेबाजी की और सीडीओ से शिकायत की गई है। सीडीओ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
जैंत के आधा दर्जन ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीण सोमवार को राजीव भवन पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ को शिकायत दी गई, जिसमेें उन्होंने आरोप लगाया कि बिना काम कराए ही ग्राम सचिव द्वारा खाते से 21 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इसकी शिकायत स्वयं प्रधान ने डीएम से की थी लेकिन बाद में वह भी सचिव के पक्ष में बात करने लगे।
ि
शकायत करने पहुंचे ग्राम पंचायत सदस्य राज कुमार ने बताया कि इस धनराशि के लिए न तो को बैठक की गई और ना ही मौके पर कोई काम हो सका है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रभारी जिलाधिकारी से की है। शिकायत करने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य सपना, भरत सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन सिंह के अलावा मनीष कुमार, राजेश, टीपी सिंह, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश, डॉ. हेमंत सिंह ब्रजवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि उन्होेंने इस संबंध में डीपीआरओ किरण चौधरी से जांच करने के आदेश दिए हैं। उधर, सचिव ज्वाला सिंह ने बताया कि यह विवाद दो ठेकेदारों के बीच का है, मुझे जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। जो भी पैसे निकाले गए हैं, वह सभी विकास कार्य में लगा दिए हैं। ग्राम प्रधान भी यही बात कह चुके हैं। मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। इस बात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।