फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 15 kg silver, 35 thousand cash looted

मथुरा: 15 किलो चांदी, 35 हजार नकद लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 15 kg silver, 35 thousand cash looted
मथुरा। होडल फ्लाईओवर से कार सवारों लुटेरों ने हथियारों के बल पर सराफ को अगवा करके १५ किलो चांदी और ३६ हजार रुपये नकद लूट लिए।
विज्ञापन

उसके बाद कार सवार लुटेरे सराफ को दौताना के पास हाईवे पर फेंक गए। डायल ११२ पर सूचना के बाद छाता पुलिस भी पहुंच गई। सराफ से पूरी जानकारी जुटाने के बाद छाता पुलिस ने वारदात होडल की होने की कहकर पीड़ित को टहला दिया।
पीड़ित अब वारदात का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है, पर पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।
थाना सदर बाजार निवासी निखिल अग्रवाल पुत्र हरिओम अग्रवाल की होलीगेट के अंदर राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रत्येक मंगलवार को सराफ चांदी की जेवरात बेचने के लिए होडल जाता है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को वह होडल के लिए सुबह निकला। मंडी में माल बेचने के बाद वह लौटकर शाम को होडल फ्लाईओवर पर खड़ा वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक कार आई, जिसमें से चार लुटेरों ने उसे कार में खींच लिया। हथियारों के बल पर उसके पास से १५ किलो चांदी के जेवरात (फाइन) और ३६ हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कार सवार लुटेरे सराफ को छाता कोतवाली के हाईवे पर दौताना के पास फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ अपने पिता को फोन करके वारदात की सूचना दी। डायल ११२ पर फोन करने के बाद परिजन भी पहुंच गए। यहां पर छाता पुलिस ने भी पहुंचकर सराफ से पूरी जानकारी जुटाई, पर होडल की वारदात होने के चलते पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने छाता पुलिस को तहरीर दी है, पर अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

सराफ के पिता हरिओम अग्रवाल ने बताया कि करीब १०.५० लाख रुपये की चांदी और करीब ३६ हजार रुपये की नकदी लूटी गई है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि वारदात होडल की है। फिर तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed