{"_id":"62c04e012ff05075002899ec","slug":"mathura-11-nsui-workers-arrested-while-trying-to-burn-effigy-of-chief-minister-mathura-news-mtr520167857","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास करते एनएसयूआई के ११ कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास करते एनएसयूआई के ११ कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने से पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं स?
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। बेरोजगारी, राशन सहित अग्निपथ योजना के विरोध में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला फूंकने का प्रयास करते एनएसयूआई के ११ कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कार्यकर्ता विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देने के बाद पुतला लेकर होलीगेट जा रहे थे। रास्तेे मेें कोतवाली पुलिस ने मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया और कोतवाली ले गए। बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया।
एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रायोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पचौरी के नेतृत्व में सुबह करीब ११ बजे विकास मार्केट में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए और अग्निपथ योजना सहित बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार को कोसा। यहां से सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला लेकर होलीगेट को निकले।
विज्ञापन
थोड़ी दूर निकलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। इसके बाद भी कार्यकर्ता होलीगेट तक नारेबाजी करते गए। होलीगेट से पुलिस कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले र्गई।
गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से निरंतर युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है। बाकी का काम अग्निपथ योजना ने पूरा कर दिया। पिता नौकरी पर होगा और बेटा चार साल में रिटायर्ड हो जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पचौरी ने बीजेपी सरकार से ‘अग्निपथ योजना’ को वापस करने की मांग की। कहा कि छात्र संघ चुनाव होने चाहिए।
इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने सरकार को तानाशाह बताया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने अग्निपथ को देश के खिलाफ एक साजिश बताया। प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। प्रदर्शन में प्रदीप सागर, बलराम ठाकुर, साजिद, आजाद मोहम्मद, सचिन मिश्रा, विष्णु शर्मा, विवेक अग्रवाल चिराग, अजय कुमार, बंटी, सुधांशु, कपिल, दुर्गेश, हरजीत, संतोष, विश्वेंद्र गुर्जर, गौरव, अजीत सैनी, आकाश गुप्ता, अश्विन शुक्ला, जितेंद्र तोमर, राहुल भाई, अनिल, गौरव कुमार, अश्विन शर्मा आदि छात्र मौजूद रहे।