फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 11 new dengue patients found in Farah and Ishapur

मथुरा: फरह और ईशापुर में 11 नए डेंगू के मरीज मिले

Mon, 27 Sep 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 11 new dengue patients found in Farah and Ishapur
मथुरा। सौंख रोड स्थित पालीखेड़ा, बाकलपुर और द्वारकेश कॉलोनी में फैले डेंगू और बुखार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इधर, फरह और ईशापुर में 11 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर रोहतास मीना, डॉक्टर गोपाल शर्मा पालीखेड़ा, महेंद्र नगर पहुंचे और मरीजों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सैंपल लिए। बताया जा रहा है कि द्वारिकेश नगर कॉलोनी व महेंद्र नगर वार्ड नंबर 9 निवासी गुंजन अग्रवाल 14 वर्ष की मृत्यु पिछले दिनों हो गई, इसके बाद उसके भाई अनुज गर्ग 18 वर्ष, निकुंज गर्ग 14 वर्ष पुत्र दिनेश अग्रवाल को भी डेंगू शिकायत मिली है।
विज्ञापन

इन्हें सुंदरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 9 पालीखेरा, वार्ड नंबर 22 बाकलपुर में 20 बच्चों को डेंगू वायरल बुखार है, इलाज चल रहा है। समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रशासन व नगर निगम से मांग है कि क्षेत्र में अभी भी गंदगी का साम्राज्य है, इस क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई दवाई का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विभिन्न अस्पतालों से 14 मरीज डिस्चार्ज
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम, बचाव व नियंत्रण को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आशा बहुओं को भी गांव की निगरानी पर लगा दिया गया है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि सोमवार को 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिला चिकित्सालय से 2, संयुक्त चिकित्सालय से 4, फरह सीएचसी से 2 तथा होम आइसोलेशन से 6 मरीज सही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed