फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 11 corona positives including four tourists found

मथुरा: चार पर्यटकों समेत ११ कोरोना पॉजिटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 11 corona positives including four tourists found
मथुरा। पिछले साल कुंभ के बाद जनपद में कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी सबक नहीं लिया गया। इसका परिणाम इस वर्ष भी देखा जा रहा है। पिछले दिनों जनपद के तीर्थस्थलों पर हुई भीड़ के कारण कोरोना के केस में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

यह तीसरी लहर के संकेत दे रहे हैं। बीते एक सप्ताह से जनपद में कोरोना के केस तेजी के साथ बढ़े हैं। रविवार को 4 पर्यटकों सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय में सक्रिय केसों की संख्या ४४ पहुंच गई है।
विज्ञापन

नववर्ष पर जिस प्रकार से मंदिरों में भीड़ बढ़ी है, उससे कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामले भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आए पॉजिटिव केस में दो बिहार के पटना, एक मध्य प्रदेश और एक बुलंदशहर का पर्यटक है। इसके साथ 35 वर्षीय ज्योति नगर निवासी युवक, राधापुरम निवासी 76 वर्षीय महिला, प्रकाश नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर और उसकी 16 वर्षीय बहन, प्रकाश नगर से ही 43 वर्षीय विवाहिता, वृंदावन के ओमेक्स से 59 वर्षीय व्यक्ति, चैतन्य विहार से 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
60 वर्षीय पटना निवासी महिला, 18 वर्षीय युवती, गंगाबली निवसी 25 वर्षीय युवक, होटल राधा अशोक में ठहरा 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिले हैं। कोविड 19 प्रभारी डॉ. भूदेव के अनुसार शनिवार को विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में टेस्टिंग करते हुए करीब 3926 सैंपल लिए थे, जिसमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड पॉजिटिव मरीजों के लगातार सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ा दी है।
24 लाख 76 हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका
जनपद में टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 16 लाख 10 हजार 856 लोगों को पहली डोज, जबकि 8 लाख 6 हजार 663 को दोनों डोज लग चुकी हैं। कुल मिलाकर अभी तक 24 लाख 76 हजार 919 डोज वैक्सीन की लग चुकी है।
बढ़ाए गए बेड
कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर 100 बेडों वाले अस्पतालों में 38 और 100 से कम बेड वाले अस्पतालों में 42 बेड बढ़ाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग विदेशी मेहमानों पर विशेष निगरानी कर रहा है। विदेशों से आने वालों को ट्रेस करने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर ब्लाक में आरआर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। हर दिन टीम से रिपोर्ट ली जा रही है। जहां भी कोई संदिग्ध की सूचना मिलती है, टीम को भेजा जा रह है। इसके साथ विदेशों से आने वालों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। वृंदावन के इस्कॉन और गोवर्धन में भी टीम से जानकारी ली जा रही है।

- डॉ. एके वर्मा, सीएमओ मथुरा
15 से 1७ वर्ष के किशोरों को तीन से लगेंगे टीके
बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन जनवरी से 15 से 1७ वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण अभियान की शुरूआत की जाएगी। इस अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत 15 से 1७ वर्ष आयु के किशोरों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए सेंटर बनाये जाने के कार्य अंतिम दौर में है। सोमवार को इस अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल में टीकाकरण से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed