फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathrura: scholarship scam: investigation of about two hundred educational institutions completed

मथ्रुरा: छात्रवृत्ति घोटाला: करीब दो सौ शिक्षण संस्थाओं की जांच हुई पूरी

Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
mathrura: scholarship scam: investigation of about two hundred educational institutions completed
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे विद्यालयों की जांच सोमवार को भी पूरी नहीं हो सकी। जांचकर्ताओं द्वारा अभी भी करीब एक सैकड़ा विद्यालय संचालकों से संपर्क साधकर जांच की कार्रवाई पूरी की जा रही है, जबकि उनके द्वारा करीब 314 विद्यालयों में से दो सौ विद्यालयों की जांच कर समाज कल्याण विभाग को सौंप दी है। जानकारी रहे करीब 330 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच शासन ने आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।
विज्ञापन

बिना छात्रों के ही छात्रवृत्ति निकलने संबंधी छात्रवृत्ति घोटाले की जांच वर्तमान में तहसीलवार जांच समिति द्वारा की जा रही है। 22 जुलाई को जांचकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण कार्यालय को सौंपनी थी लेकिन अधिकारी जांच पूरी नहीं कर सके। मात्र छाता तहसील ने ही जांच रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

मांट की जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। जबकि गोवर्धन, महावन, मथुरा की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। उक्त अधिकारियों ने पूरे विद्यालयों की जांच नहीं सौंपी है। जिसके चलते चार तहसीलों की मिलाकर कुल एक सैकड़ा विद्यालयों की जांच रिपोर्ट और आनी है। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि अभी तक जांच रिपोर्ट पूरी नहीं आ सकी हैं। जांच पूरी होते ही उसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी की आशंका
जांच में गड़बड़ी की आशंका को लेकर समाज कल्याण विभाग पूरी तरह से सतर्क है। कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पूर्व में एसडीएम स्तर से की गई जांच से अलग आ रहीं रिपोर्ट को लेकर सजग हैं। उनका कहना है कि छात्रवृत्ति से संबंधी मामले की जांच की जांच भी कभी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed