{"_id":"69a13ce9392a268c720926f3","slug":"massive-devotee-turnout-on-rangbharni-ekadashi-vrindavan-parikrama-route-packed-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभरनी एकादशी 2026: वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब, परिक्रमा मार्ग हुआ जाम; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरनी एकादशी 2026: वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब, परिक्रमा मार्ग हुआ जाम; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने
Fri, 27 Feb 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:12 PM IST
सार
रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे परिक्रमा मार्ग पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। बांके बिहारी मंदिर में विशेष उत्सव के साथ रंगों की होली खेली गई और 36 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर सुबह से परिक्रमार्थियों को रैला परिक्रमा मार्ग पर नजर आया। जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया गया था। वॉच टॉवरों पर खड़ी पुलिस लोगों को माइक से दिशा निर्देश दे रही थी। किसी प्रकार से कोई बखेड़ा न खड़ा हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा था।
रंगभरनी एकादशी ने वृंदावन में रंगीली होली का आगाज हो जाता है। आज ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाता है। जहां एक ओर सेवायत श्रद्धालुओं पर रंग बरसाते हैं तो वहीं ठाकुर जी को 36 प्रकार के व्यंजनों को भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी ने वृंदावन में रंगीली होली का आगाज हो जाता है। आज ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाता है। जहां एक ओर सेवायत श्रद्धालुओं पर रंग बरसाते हैं तो वहीं ठाकुर जी को 36 प्रकार के व्यंजनों को भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन