{"_id":"68093aabf91e558a6708f82a","slug":"mason-dies-after-falling-from-the-roof-mathura-news-c-369-1-mt11002-128520-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
मथुरा। इमामी का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा में मंगलवार की रात को राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। पिता को बचाने के लिए दौड़े पुत्र के हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
गांव हथौड़ा निवासी बेनामी ने बताया कि उनके भाई इमामी (35) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह रोजाना अपने परिवार के साथ छत पर सोते थे। मंगलवार की रात को भी वह छत पर सो रहे थे। देर रात वह लघुशंका करने के लिए उठे। नींद में उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए। तेज आवाज सुनी तो उनके छोटे पुत्र अमर की आंख खुल गई। उसने नीचे देखा तो उनके पिता लहूलुहान हालत में नीचे जमीन पर पड़े थे।
यह देख वह हड़बड़ाहट में छत से नीचे उतरा तो उसका भी पैर फिसल गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसने आवाज दी तो परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। दोनों को लेकर केडी अस्पताल पहुंचे, यहां पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।