फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Masani Nala overflowing in Yamuna on the fourth day as well

Mathura News: चौथे दिन भी यमुना में उफना मसानी नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Masani Nala overflowing in Yamuna on the fourth day as well
मथुरा। राल ड्रेन के उफान के कारण मसानी नाले से शहर का गंदा पानी सोमवार को चौथे दिन भी अनवरत सीधे यमुना में गिरता रहा। इससे घाटों पर यमुना जल की स्थिति बेहद खराब हो गई है। तीव्र दुर्गंध श्रद्धालुओं को विचलित करती रही। हालांकि इस मामले पर यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त योगानंद पांडेय के निर्देश पर सिंचाई और एसटीपी संचालन एजेंसी की संयुक्त टीम इसका कारण जानने के लिए ड्रेन के मुहाने तक पहुंची। देर सायं पानी को बंद करा दिया गया। मध्य रात्रि तक यमुना में गिर रहे नाले के पानी में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार नए साल के पहले दिन से ही राल ड्रेन उफनकर मसानी नाले के माध्यम से सीधे यमुना में गिर रही है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इससे यमुना की स्थिति बिगड़ने पर हुए हो-हल्ला होने के बाद सिंचाई अधिकारियों ने राल ड्रेन में पानी को काफी हद तक नियंत्रित किया गया लेकिन पूर्ण रूप से पानी नहीं रुक सका। इसी दरम्यान पिछले सप्ताह एक बार फिर बड़ी मात्रा में पानी मसानी नाले से ही यमुना में गिरने लगा। यह स्थिति पिछले तीन दिन से निरंतर जारी है। घाट किनारे दुर्गंध उठ रही है। यमुना के घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु इस स्थिति से बेहद परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

चौथे दिन भी यमुना के इस हाल को देखते हुए यमुना प्रदूषण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याची गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त योगानंद पांडेय को यथास्थिति से अवगत कराते हुए यमुना की वर्तमान हालत पर चिंता जताई। इसके बाद एडीएम वित्त ने सिंचाई अभियंता को इस पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई राकेश कुमार और नमामि गंगा के तहत एसटीपी संचालन कर रही एजेंसी त्रिवेणी के इंजीनियर रघु राठौर संयुक्त रूप से इस मामले की पड़ताल के लिए मसानी पंपिंग स्टेशन से राल ड्रेन तक गए। संपूर्ण स्थिति का जायजा लिया और देर सायं पानी को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed