फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married woman found hanging on fan

पंखे पर लटकी मिली विवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging on fan
मथुरा। गोविंदनगर के मोहल्ला मोक्षधाम के पास विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। दूध लेकर लौटे पति ने कमरे का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचित किया। गोविंदनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर के कच्ची सड़क और हाल मोहल्ला मोक्षधाम के पास की रहने वाली सुनीता (३२) पत्नी विजय शर्मा का रविवार की रात पति से विवाद हो गया। सोमवार की सुबह पति दूध लेने के लिए गया। लौटकर आकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

आखिरकार सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे से उतारकर महिला के शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गृह क्लेश के चलते महिला ने फंदा लगाया है। अगर तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed