फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married's death, accused of murder

मथुरा: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Married's death, accused of murder
राया (मथुरा)। गांव खिरारी में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना राया में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मलखान सिंह निवासी गावर गढ़ी थाना मुरसान ने पुत्री ललिता (22) का विवाह ढाई साल पूर्व राया के गांव खिरारी निवासी सुरेश के साथ किया था। मायके पक्ष ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन ललिता को परेशान करते थे। रविवार की सुबह मायके पक्ष के लोग थाना राया पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। सूचना पर एसएसआई शिव कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, चमन शर्मा आदि ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रस्सी के फंदे पर लटकी ललिता के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतका के भाई सत्यदेव ने सुरेश पति, तुलाराम ससुर, मांगे देवी सास और ओमवीर देवर निवासी गांव खिरारी राया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के एक वर्ष का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed