{"_id":"63df6af0a54bd231235286b2","slug":"many-devotees-trapped-in-crowd-fainted-in-banke-bihari-temple-of-vrindavan-they-were-treated-2023-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari Temple: दर्शन को उमड़ा दर्शनार्थियों का जनसैलाब, भीड़ में फंस बेहोश होकर गिरे कई श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari Temple: दर्शन को उमड़ा दर्शनार्थियों का जनसैलाब, भीड़ में फंस बेहोश होकर गिरे कई श्रद्धालु
Sun, 05 Feb 2023 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:08 PM IST
सार
मथुरा में रविवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को भारी भीड़ पहुंची। दिन चढ़ा और भीड़ का दबाव बढ़ा तो लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बेहोश श्रद्धालु का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी भारी भीड़ पहुंची। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर से लेकर बाहर कुंज गलियों तक पैर रखने तक की जगह न बची होगी। इस दौरान भीड़ में फंस कर कई श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
लोगों ने भीड़ के बीच बेहोश होने वाले श्रद्धालुओं के डॉक्टर के पास पहुंचाया। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर रणविजय सिंह और फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह ने उनका उपचार किया। ठीक होने पर उन्होंने बताया कि उनके नाम शांति स्वरूप (62) निवासी दिल्ली और श्वेता निवासी जबलपुर है। इसके अलावा रामजी प्रसाद झरिया (60) की भी भीड़ में फंसकर तबीयत खराब हो गई। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बेसुध होकर गिर गई महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। इस कारण मंदिर और गलियों में भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ की तैनाती की गई।
विज्ञापन
भीड़ के दबाव में बेहोश हो गया श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला