फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mant police has registered FIR in case of dragging  dead body by car on Yamuna Expressway in Mathura

प्रधान लिखी कार घसीटती रही शवः एक्सप्रेसवे पर बिखरता रहा मांस, 11 KM बाद टोलकर्मियों ने देखा,पुलिस को दी सूचना

Wed, 08 Feb 2023 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार द्वारा शव घसीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी यह कन्फर्म नहीं बो पाया है कि शव जिस गाड़ी में फंसा हुआ मिला है दुर्घटना उसी से हुई है या फिर किसी अन्य वाहन से। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Mant police has registered FIR in case of dragging  dead body by car on Yamuna Expressway in Mathura
जिस गाड़ी में शव फंसा था, उसमें लिखा था प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मांट थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने एक शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। घसीटने वाली कार के पीछे प्रधान लिखा था। मामले में पुलिस ने बुधवार को चालक के खिलाफ सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि जिस गाड़ी में शव फंसा हुआ मिला हादसा इसी से हुआ है या दूसरी कार से। पुलिस ने खंदौली से लेकर 11 किमी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन हादसे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गुरुग्राम में ब्लू डार्ट कोरियर के कैंटर चालक रिजपाल सिंह (25) पुत्र मूलचंद निवासी उरैंग, जिला इटावा का शव मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे जाबरा टोल प्लाजा पर कार के पिछले हिस्से में फंसा देखा गया था। उसके कब्जे से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजन को सूचना दी गई थी। भाई और बहनोई समेत अन्य परिजन बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। मृतक के भाई शिशुपाल ने थाना मांट में कार चालक के खिलाफ सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

Mant police has registered FIR in case of dragging  dead body by car on Yamuna Expressway in Mathura
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र रतिमन सिंह निवासी संगम विहार थाना तिगड़ी, दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि खंदौली से लेकर जाबरा टोल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, पर अभी तक कुछ ऐसा नहीं मिला है कि जिससे रिजपाल की मौत किस वाहन से हुई यह पता चल पाए। जांच में साबित होता कि हादसा वीरेंद्र की कार से हुआ है तो उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पांच भाई और बहनों में दूसरे नंबर का था रिजपाल

रिजपाल पांच भाई और बहनों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। छोटी बहन बैबी, भाई शिशुपाल और स्नेह बाबू हैं। पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रहे रिजपाल की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई और बहनोई का रो-रोकर बुरा हाल था। डॉक्टरों के दो पैनल ने रिजपाल के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शव लेकर इटावा के लिए रवाना हो गए।
 

Mant police has registered FIR in case of dragging  dead body by car on Yamuna Expressway in Mathura
टोल कर्मियों ने देखा तो बुलाई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रात 11 बजे बहनोई की हुई रिजपाल से बात

बहनोई जितेंद्र ने बताया कि 6 फरवरी को रात पौने 11 बजे रिजपाल से उनकी आखिरी बार बात हुई थी, तब वह रोडवेज बस से परी चौक पहुंचा था। यह बस 7 फरवरी को सुबह करीब 5 बजे इटावा पहुंचनी थी। सुबह रिजपाल के कई बार फोन किया,लेकिन स्विच ऑफ आ रहा था। गांव उरैंग न पहुंचने पर परिजन के फोन भी आने लगे। इससे पूरा परिवार काफी परेशान रहा। 7 फरवरी को शाम 4 बजे पुलिस का फोन आने पर रिजपाल के बारे में जानकारी मिल सकी। 

जितेंद्र ने बताया कि एक फरवरी को रिजपाल हमारे घर आया था। उसने कहा था कि मार्च में उसकी परीक्षा शुरू हो जाएंगी। इसके लिए वह छह फरवरी की रात 8.30 बजे गुरुग्राम से रवाना हुआ था। ब्लूडार्ट कोरियर वाले से हिसाब करके उसने घर ऑनलाइन रुपये भी भिजवाए थे। केवल 11 सौ रुपये अपने पास रखे। उसके पास से पुलिस ने कीपैड फोन बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed