{"_id":"5dd54f548ebc3e54fd32e080","slug":"mangalsutra-stollen-in-jwellry-shop-mathura-news-agr416134712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान ने तीन लाख के मंगलसूत्र का पैकेट पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान ने तीन लाख के मंगलसूत्र का पैकेट पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा (मथुरा)। ग्राहक बनकर आए युवक ने सराफ की दुकान से 80 ग्राम सोने का पैकेट पार कर दिया। ग्राहक दो हजार रुपये सराफ को मंगलसूत्र बनवाने की बतौर पेशगी दे गया। मंगलवार की हुई वारदात के बाद सराफ ने सोने का पैकेट गायब देखकर दंग रह गया। सीसीटीवी फुटेज में पैकेट पार करते युवक कैद हो गया, पर चेहरा साफ न होने पर पहचान नहीं हो पा रही है।
जैंत चौकी के कस्बा चौमुंहा निवासी भरत मोहन भारद्वाज की रामलीला मैदान के पास सराफ की दुकान है। मंगलवार की शाम सराफ की दुकान में युवक ग्राहक बनकर आया। ग्राहक ने मंगलसूत्र खरीदने की इच्छा जताई। मंगलसूत्र देखते हुए युवक ने एक पैकेट चोरी कर लिया। युवक ने मंगलसूत्र बनाने का आर्डर दिया और दो हजार रुपये बतौर पेशगी दी। युवक के जाने के बाद सराफ ने अपनी दुकान का सामान समेटना शुरू किया तो 80 ग्राम सोने का पैकेट न पाकर दंग रह गया। सोने की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवक पैकेट को पार करता दिखा। पीड़ित सराफ ने जैंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चेहरा साफ न होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। सराफ की तहरीर पर जैंत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी नीरज भाटी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।