{"_id":"5bcce275bdec2269317c88fa","slug":"man-selling-ballons-of-i-love-you-pakistan-arrested-after-photo-got-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो वायरल होने के बाद आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे बेचता युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो वायरल होने के बाद आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे बेचता युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
UP Police
मथुरा में शनिवार की रात भरत मिलाप मेले में आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारों की बिक्री के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आई। भरत मिलाप मेले में शाम को घंटाघर चौराहे पर एक युवक गुब्बारे बेच रहा था। गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा था और पाक झंडे जैसा चांद का चिन्ह बना हुआ था।
गुब्बारों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गुब्बारे बेचने वाले युवक को पकड़ कर थाने ले आई। चर्चा है कि पुलिस द्वारा पकड़े युवक के अन्य साथी भी थे, जो कि युवक के पकड़े जाने के बाद गुब्बारों को छिपाकर नगर की सीमा से दूर चले गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से खुफिया विभाग की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को इस मामले में जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।