फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man accused of killing dog smeared with soot and procession taken out

Mathura News: श्वान की हत्या के आरोपी के मुंह पर पोती कालिख, निकाली जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
man accused of killing dog smeared with soot and procession taken out
वृंदावन। काछी मोहल्ला के एक युवक पर निराश्रित श्वान के साथ क्रूरता के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके मुंह पर कालिख पोतने के बाद जूतों की माला पहनाकर उसका जुलूस निकाला। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। जुलूस निकाले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस जांच करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

काछी मोहल्ला निवासी बिहारी एवं नारायण ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने रात में निराश्रित श्वान के साथ कुकर्म और इसके बाद उसकी हत्या कर डाली। शुक्रवार की सुबह श्वान खून से लथपथ मरा पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि उसकी धारदार हथियार से हत्या करके फेंक दिया। इससे इलाके के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोतने के बाद उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे मोहल्ले में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के दौरान लोगों ने वीडियो बनाई, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर पीतम पाल सिंह से बताया कि गौरानगर के कुछ लोग एक युवक को थाने में पुलिस के सौंप गए हैं। लोगों ने उसके साथ भी बुरा बर्ताव किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed