फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Major update on Sant Premanand Maharaj health: mathura Police posted on social media, issued warning

संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट: पुलिस ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, लोगों को दी ये चेतावनी

Wed, 08 Oct 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 07:07 PM IST
सार

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तरह की जानकारी वायरल होने लगीं। इस पर मथुरा पुलिस की ओर से भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Major update on Sant Premanand Maharaj health: mathura Police posted on social media, issued warning
मथुरा पुलिस की पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सोशल मीडिया अकाउंट ने संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चल रही झूठी और निराधार अफवाहों का कड़ा संज्ञान लेते हुए आधिकारिक तौर पर खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूज्य संत पूर्णत: स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


एसएसपी मथुरा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी संदेश में कहा गया है कि 'अवगत कराना है कि परम पूज्य संत प्रेमानंद महाराज पूर्णत: स्वस्थ हैं। कृपया झूठी व निराधार अफवाह न फैलाएं अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन


 

यह चेतावनी उन व्यक्तियों के लिए है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरें फैला रहे थे, जिससे भक्तों और आम जनता के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें आगे न बढ़ाएं।

 

मथुरा पुलिस ने इस मामले में कठोर रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पोस्ट में यूपी पुलिस, आईजी रेंज आगरा और एडीजी जोन आगरा को भी टैग किया गया है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें-Sant Premanand: 'किडनी खराब फिर भी जीवित...', जानें क्यों संत प्रेमानंद ने गुरु शरणानंद महाराज से कही ये बात

विज्ञापन

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से भी सूचना जारी की गई। इसमें बताया गया कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक है। गुरुदेव पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या में ही स्थित हैं। केवल प्रात: कालीन पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। लोगों से निवेदन किया गया है कि किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed