{"_id":"6a4b6fc256ac5485e00337c7","slug":"major-reshuffle-in-mathura-police-ssp-transfers-70-sub-inspectors-changes-several-station-heads-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 से अधिक चौकी के प्रभारी बदले; 70 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 से अधिक चौकी के प्रभारी बदले; 70 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
Mon, 06 Jul 2026 02:35 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:35 PM IST
सार
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 70 उपनिरीक्षकों और कई थाना प्रभारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कुछ थानेदारों की जगह नए अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में फेरबदल करते हुए रविवार को कई थानेदार समेत 70 उपनिरीक्षकों (एसआई) को इधर से उधर कर दिया है। कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कुछ थानेदारों के तीन साल पूरे होने पर उनका अन्य जिले में तबादला हो गया और उनके स्थान पर नए थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
ये भी पढ़ें - वृंदावन का ऐसा हाल: हर कोई कर रहा पानी का जुगाड़, बूंद-बूंद को तरसे लोग; खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
जारी आदेश के अनुसार, बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को वृंदावन कोतवाली का प्रभारी बनाया गया, जबकि यहां तैनात संजय पांडेय का तबादला अन्य जिले में हो गया है। वहीं अजीत सिंह को सदर बाजार से बरसाना तथा अन्जीश कुमार को पुलिस लाइन से नौहझील भेजा गया है। त्रिपुरेश कौशिक को पुलिस लाइन से सदर बाजार, उमेश कुमार को कोसीकलां से मांट और रोशनलाल को गोविंद नगर अपराध शाखा से एएचटीयू (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, रूट बदलते ही सड़क पर उतरे; नगर निगम को दी ये चेतावनी
कोसीकलां भेजे गए सुरेंद्र कुमार
वहीं मुकेश शर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक वृंदावन और सुरेंद्र कुमार को कोसीकलां भेजा गया है। इसी तरह 61 दरोगाओं के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कुछ को थाने का प्रभारी तो कुछ दरोगाओं को जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों एवं पुलिस इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर नई तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: एक हादसे से बचे, दूसरे ने छीन ली मासूम की जिंदगी; यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिए सात लोग