{"_id":"2c43c7af6915c2f6fd30f4e233a88ac9","slug":"maiden-s-dubious-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्धावस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्धावस्था में मौत
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालाराम पेच में शनिवार रात एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्धावस्था में मौत
विज्ञापन
हो गई। इसकी खबर रात में ही जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई।
मोहल्लावासियों ने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी
है। एक वर्ष पूर्व युवती की मां की भी संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी।
युवती की मौत के बाद रविवार सुबह तमाम लोग उसके घर पर एकत्रित होने लगे। इसके बाद लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती अपने पिता और सौतेली मां के साथ घर में रहती थी। परिवारीजन मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं, जबकि मोहल्लावासियों द्वारा दी गई तहरीर में उत्पीड़न सहित कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मोहल्लावासियों की तहरीर के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की बीमारी से मौत हुई है या उसकी हत्या हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकता है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व युवती की मां की भी संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी।