फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   maharaja agrasen jayanti manai

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में बरसे फूल

Tue, 01 Oct 2019 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
maharaja agrasen jayanti manai
मथुरा। महाराजा श्री अग्रसेन की शोभायात्रा में चलते श्रीअग्रवाल सभा के पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, चौधरी सुरेशचंद, बनवारी लाल गर्ग, गोवर्धन दास नीनू, शशिभानु गर्ग, राजकुमार अग्रवाल आदि ने लक्ष्मीजी का पूजन किया। इसके बाद सोमवार शाम चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा में कई कलात्मक झांकियों, बैंडबाजों की सुमधुर स्वरलहरियों के साथ अग्रबंधु चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में अग्रसेन एवं 18 राजकुमारों के साथ चल रहे थे। महाराजा अग्रसेन स्वरूप में रथ में विराजमान उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे का अग्रबंधुओं ने स्वागत सत्कार किया। शोभायात्रा भरतपुरगेट, चौक बजार आदि मार्गों से होते हुए भरतपुरगेट पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा के अग्रसेन जयंती के मुख्य संयोजक अनिल अग्रवाल कान्हा माखन, मेला के मुख्य संयोजक पराग गुप्ता, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सर्राफ, सुरेशचंद, सतीश बृजवासी, राजीव अग्रवाल बृजवासी, गौरशरन सर्राफ, रविकांत गर्ग, वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, गोपाल प्रसाद, बाबूलाल अग्रवाल, गिर्राज प्रसाद सर्राफ, श्याम सुंदर कोषदा, सुरेशचंद, शशिभानु गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, योगेश गोयल, छगनलाल कागजी, नरेंद्र अग्रवाल दरवै वाले, श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष महेश बंसल, राकेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, किशोर मित्तल थे। बृजवासी सेवा समिति, अग्रवाल महिला समिति, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, अग्रवाल युवा संघ, अग्रवाल जागृति संस्थान, अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रवाल जन कल्याण समिति, अग्र रॉयल परिवार, अग्रवाल क्लब परिवार, अग्रवाल सेवा संस्थान, अग्रवाल मानव सेवा मंडल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी रहीं आकर्षण का केंद्र
मथुरा। डॉक्यूमेंट्री झांकी, झंडा, ताशे, ऊंट, ढोलपार्टी, गणेश, खाटूश्याम, बांकेबिहारी, सरस्वती, दुर्गाजी, महालक्ष्मी जी झांकी, इस्कॉन मंडली, 18 राजकुमारों के साथ रथ में विराजमान महाराजा अग्रसेन का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed