फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahapanchayat in kosi for yamuna

‘मैया’ की मुक्ति को महापंचायत आज

Sat, 14 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां Updated Sat, 14 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
mahapanchayat in kosi for yamuna
ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में यमुना मुक्तिकरण अभियान अपने चरम पर है। कोसी से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली पदयात्रा के लिए यमुना भक्त, किसान, ब्रजवासी सभी हिंदू कालेज मैदान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अपनी यमुना मैया की प्रदूषण से मुक्ति के लिए शुक्रवार को फतेहपुर, उन्नाव, गुजराज के राजकोट और बंगाल के मेदनीपुर के भक्तों ने डेरा डाल दिया है। फतेहपुर के  भाकियू (भानू ) के कार्यकर्ता जब मैदान पर पहुंचे तो यमुना मैया की जय-जयकार गूंज उठी।
विज्ञापन


इस दौरान कहा गया कि अगर सरकार ने हमारी नहीं सुनी तो किसान जेल भरेंगे। 40 यात्रियों के जत्थे के साथ पहुंचे रामप्रसाद बोले यमुना की मुक्ति के लिए उसके बेटे तैयार हैं। महापंचायत में आंदोलन के प्रणेता जो तय करेंगे उसके लिए हम अंतिम सांस तक डटे रहेंगे। दल का नेतृत्व कर रहे रामधनी राजपूत ने कहा हम यमुना मां को मुक्त कराने के लिए दिल्ली तक पैदल जाने को तैयार हैं। देवराज सिंह, विद्या देवी, किरन, रामकली ने कहा यमुना को लेकर जो पीड़ा है उसके निदान के लिए जो बनेगा हम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव से सुशील शुक्ला, मनोज के साथ 170 लोगों का जत्था कोसी पहुंचा। बरसात में भीगते इन किसानों के मन में यमुना के प्रति अटूट आस्था देखते ही बन रही है। इसके अलावा बंगाल के मेदनीपुर से 350 लोग और गुजरात के राजकोट से 120 लोगों की टोली पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह ने बताया कि देर शाम तक यमुना भक्तों का आगमन जारी था।



अनूठा इंतजाम...
- यात्रियों को अलग-अलग जायका के साथ भोजन के लिए 225 रसोईयों की टीम
- पेयजल तथा अन्य दैनिक जरूरतों के लिए पानी के 45 टैंकर रहेंगे
- आंदोलन की जानकारी देने के लिए यात्रा में चलेंगी 14 साउंड सिस्टम
- दो मोबाइल मंचों से यात्रा को संबोधित करने के इंतजाम


50000 लोगों के लिए व्यवस्था
पदयात्रा के आगाज स्थल पर 50 हजार लोगों के ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील सिंह, सांस्कृतिक मंत्री आचार्य रमेश कृष्ण, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डा. अमर सिंह पौनिया, सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल, अजय गोयंका, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी आदि ने बताया कि यहां एक टेंट में 100 से 125 लोग ठहरेंगे। अब तक 70 टेंट लग चुके हैं। गुजरात के श्रद्धालुओं को ग्यालाल स्मृति भवन और जैन धर्मशाला में ठहराने का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से 150 मजदूर कार्य कर रहे हैं। शनिवार को महापंचायत के लिए 30 गुणा 50 फीट का मंच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed