{"_id":"5e81ee128ebc3e77385982bf","slug":"mahalakshmi-temple-mathura-news-agr435962542","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं महालक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं महालक्ष्मी
विज्ञापन
मां महालक्ष्मी देवी डोरी बाजार।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डोरी बाजार में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर से श्रद्घालुओं की आस्था जुड़ी है। यह मंदिर प्राचीनता के लिए भी जाना जाता है। मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर की शैली में बने मंदिर का निर्माण सेठ हरिप्रसाद गर्ग ने लगभग आठ दशक पूर्व कराया था।
परिसर में महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली तीनों देवियां अपने विग्रह रूप में विराजमान हैं। यहां नवरात्र में विशेष अनुष्ठान होते हैं। मंदिर परिसर में मंगला गौरी माता की प्रतिमा भी विराजमान है। इसकी सावन के महीने में विशेष पूजा होती है। दक्षिण मुखी हनुमान और शिव परिवार भी है। यहां श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। यहां दीपावली पर महालक्ष्मी का विशेष पूजन होता है।
भक्ति भाव से आते हैं श्रद्धालु
मंदिर के चरण सेवक श्याम सुंदर बताते है कि मंदिर की विशेषता है कि जो भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से मां के दर्शन के लिए आता है। मां उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को महालक्ष्मी की पूजा होती है।