फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahabhishek will be held in the hall of the world's tallest Chandrodaya temple

Mathura News: विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर के हॉल में होगा महाभिषेक

Thu, 07 Sep 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahabhishek will be held in the hall of the world's tallest Chandrodaya temple
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में निर्माणाधीन विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर के दक्षिण भाग में बने हॉल में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीराधा वृंदावन चंद्र का महाभिषेक होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

चंद्रोदय मंदिर का दक्षिण भाग बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को कान्हा के जन्मोत्सव पर रात 12 बजे तक भगवान राधा वृंदावन चंद्र का महाभिषेक किया जाएगा। मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच महाभिषेक करवाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में 3750 वर्गमीटर का नवीन हॉल बनाया गया है, जिसमें भगवान की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। इस हॉल में रात आठ बजे लड्डू गोपाल का अभिषेक होगा। साढे आठ बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दस बजे महाभिषेक शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर राधा वृंदावन चंद्र का 108 कलशों से अभिषेक किया जाएगा। फलों के रस, पंचामृत दूध, दही, घृत, शहर और बूरा, औषधियों और पुष्पों से महाभिषेक किया जाएगा। अभिषेक रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद महाआरती की जाएगी। विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं को ठाकुरजी का चरणामृत एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण नवंबर में पूरा हो जाएगा और इसी माह उद्घाटन की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed