{"_id":"e0c00a13eef0522edabf0331bd78e001","slug":"magicians-rally-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाली जादूगरों की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाली जादूगरों की शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमणरेती मार्ग स्थित फोगला आश्रम के श्रीजी सदन में राष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन मैजिक करिश्मा-2016 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। जादूगर ओपी शर्मा, शिवानंद, जयशंकर, पीएस जैन और राम ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वरिष्ठ जादूगरों की शोभायात्रा भी निकाली गई।
उद्घाटन सत्र में जादूगरों ने अपने नवीनतम ‘जादू’ का प्रदर्शन किया। एक-दूसरे से जादू की बारीकियां साझा कीं और इस कला के विकास में सहयोग मांगा। वक्ताओं ने जादू कला के निरंतर हो रहे विकास पर संतोष व्यक्त किया।
कहा कि कई राज्यों की सरकारें समाज में कन्या भ्रूणहत्या, नशाखोरी, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जादूगरों का सहयोग ले रही हैं। जो बड़े हर्ष की बात है।
विज्ञापन
इससे पूर्व सम्मेलन में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 24 जादूगरों के सम्मान में नगर में बैंडबाजे के साथ रथयात्रा भी निकाली गई। मैजिक फाउंडेशन एवं मजमा, दिल्ली के संस्थापक जादूगर राजकुमार, जादूगर हेमचंद, जादूगर पीएस जैन, जादूगर ओपी शर्मा और गोवा के 95 वर्षीय जादूगर जयशंकर को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन जादूगर संगन्धा इन्द्रजीत और प्रिंस दुर्रानी ने संयुक्त रूप से किया।