Mathura: सिरफिरे ने मंदिर में पाठ कर रहे श्रद्धालु पर धारदार हथियार से वार कर की हत्या, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा
मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गायत्री तपोभूमि मंदिर में पाठ कर श्रद्धालु पर सिरफिरे ने उसके सिर में कोंचा (पलटा) से वारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद लोगों ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में गायत्री तपोभूमि मंदिर में बुधवार की दोपहर श्रद्धालु यज्ञशाला में पाठ कर रहे थे। इसी समय सिरफिरे ने उसके सिर में कोंचा (पलटा) से वारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिरफिरे को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना गोविंदनगर थाना क्षेत्र के वृंदावन मार्ग की है। यहां राजस्थान के झुंझुनूं जिला के चारबास निवासी अतुल गौड़ (30) 13 मार्च को मंदिर में रुके थे। नवरात्र में मां की आराधना के लिए वह मंदिर की यज्ञशाला में पाठ कर रहे थे। इसी बीच सिरफिरे ने यज्ञशाला से कोंचा उठाकर उनके सिर और गर्दन पर वार कर दिया। अतुल खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। ऐसा होते देख वहां पाठ कर रहे अन्य लोगों में खलबली मच गई। मंदिर के कर्मचारी और श्रद्धालुओं ने भाग रहे आरोपी का पीछाकर दबोच लिया।
अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित कर दिया मृत
सूचना पर एसएचओ ललित भाटी और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी नीरज भाटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अतुल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सिरफिरा फिलहाल गोविंदनगर पुलिस की हिरासत में है। वारदात के पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक और आरोपी एक-दूसरे से परिचित भी नहीं हैं।
पहली बार हुई वारदात से श्रद्धालु विचलित
गायत्री मंदिर में पहली बार हुई इस घटना से श्रद्धालु विचलित हैं। मंदिर के कर्मचारी और प्रबंधन श्रद्धालु्ओं को हर तरह की सुरक्षा देने की बात कर रहा है। मंदिर के सेवायत अनिल पाठक ने बताया कि वह कई सालों से यहां सेवा कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी वारदात यहां कभी नहीं हुई। केवल गायत्री का जाप करने के लिए भक्त यहां आते हैं और सहज भाव से चले जाते हैं। आरोपी कब यहां आया यह पता नहीं चल सका।
दो दिन पहले जूता चुराते पकड़ा चोर
गायत्री मंदिर की सेवा में जुटे घनश्याम पटेल ने बताया कि दो दिन पहले भी एक चोर जूते चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। ऐसे शरारती तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा दुरुस्त की जाएगी।