{"_id":"62028b0f4cda1218b5287015","slug":"made-aware-through-street-plays-for-100-percent-voting-mathura-news-mtr5129162124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदान के लिए नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदान के लिए नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
विज्ञापन
वृंदावन। लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से आईओपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंगलवार को वृंदावन के प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन जागरण कार्यक्रम किया गया।
इस्कॉन मंदिर के सामने, अटला चुंगी और नगर निगम चौराहा पर छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देखने राह चलते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. पल्लवी सिंह ने 10 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रमुख बिंदुओं को बताया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मतदान दिवस पर ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील करते हुए छात्र-छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक कर वोट डालने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
नैतिक मतदान की अपील करते हुए डॉ. लक्ष्मी गौतम ने स्वस्थ मतदान के लिए लोगों को आगे आने के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि युवा शक्ति मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ा सकते हैं। नुक्कड़ नाटक में कान्हा सिंह, लक्ष्मी सैनी, गोपी नंदन, प्रेम सिंह, राधिका व सोनम ने सहभागिता की। संवाद