फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   madan mohan malviya donated the land to save cow

गोसंरक्षण के लिए महामना का ऋणी है ब्रज

Thu, 25 Dec 2014 12:22 AM IST
राजीव अग्रवाल
राजीव अग्रवाल Updated Thu, 25 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
madan mohan malviya donated the land to save cow
शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के योगदान के लिए ब्रजभूमि सदैव उनकी ऋणी रहेगी। भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय गोवंश को बचाने और संरक्षण के लिए भी ब्रजवासी उनका अमूल्य योगदान भुला नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

 
गोवंश संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पंडित मदनमोहन मालवीय ने वर्ष 1935 में मथुरा-वृंदावन मार्ग पर हासानंद गोचर भूमि की स्थापना कर एक हजार एकड़ भूमि को गोचारण के लिए दान दिया।
विज्ञापन


इसके लिए उस समय उद्यमी जुगल किशोर बिड़ला, दीपचंद पोद्दार, रायबहादुर चिरंजीलाल बागला, भागीरथमल डालमिया, सॉलिसिटर प्रभुदयाल हिम्मत सिंह, परसराम पारूमल और पंडित लज्जाशंकर इसके प्रथम ट्रस्टी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गीता प्रेस के संपादक हनुमान प्रसाद पोद्दार, रायबहादुर, वासुदेव सोमानी, मंगतुराम जयपुरिया, रामप्रसाद कुंजरू, लक्ष्मीनिवास बिड़ला और कृष्णलाल पोद्दार भी गोचर भूमि से ट्रस्टी के रूप में जुड़े।


गोचर भूमि के लिए महामना द्वारा दान दी गई एक हजार एकड़ भूमि आज भी गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान का स्मरण करा रही है।

हासानंद गोचरभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी, महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गिरधर मालवीय ने बताया कि महामना के पुण्यमय प्रयासों का परिणाम यह गोचरभूमि आज ब्रज की अग्रणी गोशाला के रूप में प्रतिष्ठित है। यहां हजारों गायों की सेवा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed