{"_id":"67e44b7fc0b645088b040084","slug":"maal-godaam-rod-par-mila-shav-ujjain-ke-ramesh-ka-nikala-mathura-news-c-369-1-mt11002-127037-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: माल गोदाम रोड पर मिला शव उज्जैन के रमेश का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: माल गोदाम रोड पर मिला शव उज्जैन के रमेश का निकला
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के माल गोदाम रोड पर मिले अज्ञात शव की पहचान बुधवार को उज्जैन से आई महिला ने की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव महिला को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि मंगलवार की सुबह माल गोदाम रोड स्टेशन के पास 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला था। प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत बीमारी से प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव की तलाशी ली तो उनकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर परिजन से संपर्क कर जानकारी दी।
बुधवार को उज्जैन के ढांचा भवन निवासी मालती श्रीवास्तव ने वृद्ध की पहचान अपने पति रमेश श्रीवास्तव (70) के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह 24 मार्च को घर से बिना बताए निकले थे। पहले भी कई बार इसी तरह जा चुके हैं। इसलिए उन्हें लगा कि दो चार दिन में लौट आएंगे, लेकिन मंगलवार को जब पुलिस का फोन आया तो उन्हें जानकारी हुई। वह मथुरा में ही शव का अंतिम संस्कार करेंगी।