फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maa Nari Semari Devi

अब मां नरी सेमरी देवी के ऑनलाइन होंगे दर्शन

Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Maa Nari Semari Devi
मथुरा। नरी सेमरी माता। - फोटो : MATHURA
मथुरा। नौ शक्तिपीठ देवियों में मां नगरकोट कांगड़ा महारानी हिमाचल की चौकी रूपी मां नरी सेमरी देवी के भव्य दर्शन अब ऑनलाइन हो सकेंगे। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को वेबसाइट द्वारा किया गया।
विज्ञापन

छाता के निकट मां नरी सेमरी देवी को नगरकोट कांगड़ा हिमाचल से आगरा के भगत लेकर आए थे। चैत्र मास में मातारानी की प्रथम 3 दिन आगरावासी पूजा भी करते हैं। यहां भक्तों की सेवा में भव्य अलौकिक आरती, हवन में मां के दर्शन, छड़ी पूजन, भजन कीर्तन, यज्ञ, प्रसाद भंडारा, कन्या लांगुरा पूजन के साथ जल सेवा आदि के कार्य भक्त आश्रम ट्रस्ट द्वारा किया जाता रहा है।
विज्ञापन

आश्रम परिवार के सदस्य डॉ. रामनरेश शर्मा ने बताया कि देश में महामारी कोरोना वायरस के रहते चैत्र शुक्ल नवरात्र में देवी भक्तों को मां के दर्शन पूजा-पाठ घर बैठे कराने का कार्य डॉ. शुक्ला अधिष्ठाता छड़ी गद्दी नशीन ने भक्तों के लिए शुरू किया है। वेबसाइट के माध्यम से अब देवी मां केे भक्त ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। वेबसाइट को भक्त आश्रम पारिवारिक सदस्य कुलदीप गौतम, अनुरुद्ध शुक्ला, संतोष पांडेय ने मूर्त रूप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed