फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   luxmikan bajpeyi told there are no law and order

प्रदेश की सरकार में दम न कानून व्यवस्था में: वाजपेयी

Thu, 15 Oct 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 15 Oct 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
luxmikan bajpeyi told there are no law and order
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। गुरुवार को मथुरा आए वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की न सरकार में दम है, न कानून व्यवस्था में। सरकार के मंत्री आजम खां की दादरी कांड को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ जाने की   बात कहते हैं, जबकि उनकी सरकार के मुख्यमंत्री इस पर असहमति जताते हैं। इससे पहले कश्मीर के आतंकवादियों ने भी यूएन में जाने की बात कही।
विज्ञापन

 
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम संयुक्त राष्ट्र संघ जाने की बात पर अपने ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं। इस प्रकरण में उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र देने की बात भी लेकिन अब दे नहीं रहे हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनको नियमों की सीख देते हुए कहा कि शायद आजम खां पढ़े-लिखे नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की व्यवस्था के अनुसार कोई भी व्यक्तिगत आवेदन नहीं दे सकता है। देश में या तो कश्मीरी आतंकवादी या फिर आजम ही हैं, जो संयुक्त राष्ट्र की बात करते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन


वाजपेयी ने कहा कि यूपी में स्थितियां बदतर होती जा रही हैं। बसपा और कांग्रेस सपा सरकार के शरणागत हैं। बसपा की तो मजबूरी बन गई है क्योंकि उसके शासनकाल के भ्रष्टाचार से जुड़े 27 मामलों की फाइल सचिवालय में लंबित हैं। यादव सिंह का मामला अब सपा और बसपा के गले की फांस बन गया है। जिस नोएडा विकास प्राधिकरण का गठन क्षेत्रीय विकास और आईटी हब बनाने के लिए किया गया था, उसे दोनों सरकारों ने घोटालों का हब बना दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर इसकी जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीपीएससी अध्यक्ष अनिल यादव को भी हाईकोर्ट ने हटा दिया। वाराणसी में संतों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुसंख्यक समुदाय का अपमान है। यह घटना सपा सरकार के लिए ताबूत में कील का काम करेगी। प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा हो रही है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, बांकेबिहारी माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed