फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Low floor bus drivers blocked the wheel, operation after four hours

लो फ्लोर बस चालकों ने किया चक्का जाम, चार घंटे बाद हुआ संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Low floor bus drivers blocked the wheel, operation after four hours
मथुरा। नगर निगम की ओर संचालित लो फ्लोर बसों का संचालन बुधवार को ठप हो गया। बस चालकों ने वेतन न मिलने से क्षुब्ध होकर बसों का चक्का जाम कर दिया है। सड़क पर बसों के न दौड़ने से यात्री खासे परेशान दिखाई दिए। चार घंटे बाद पीएमआई (बसों का संचालन कराने वाली संस्था) के अफसरों के आश्वासन पर बसों का संचालन शुरू हो सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन में तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों की सुविधाओं के लिए लो फ्लोर बसों का संचालन प्रदेश के सात शहरों में किया गया था। इसकी देखरेख का जिम्मा नगर निगम के हवाले है। निगम प्रशासन ने निजी कंपनी पीएमआई से मथुरा मार्ग पर 25 बसों का संचालन कराया जा रहा है। बुधवार सुबह ड्राइवरों ने बसों का चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

बस चालक हरदेव सिंह, राजेंद्र सिंह और बच्चू ने बताया कि पीएमआई कंपनी के अधिकारियों चालकों का समय से न तो वेतन का भुगतान किया जा रहा है और न ही तय वेतन एवं अन्य भत्तों का भुगतान समय से किया जा रहा है। उनका आरोप है कि वेतन में मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है। कुछ भी पूछने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि 25 बसों पर 63 ड्राइवर संविदा पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उच्चाधिकारियों से वेतन भुगतान करने की मांग की है। विगत 6 माह का वेतन बकाया है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर संचालन ठेके पर होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। ऐसे में मजबूरन इन प्राइवेट कर्मचारियों को यह गंभीर कदम उठाना पड़ा है।

पीएमआई के कृष्णा सिंह चौधरी ने चालकों को समझाकर वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। पीएमआई के अफसर ने बताया कि आश्वासन पर चालक मान गए और संचालन शुरू हो गया है। जल्द ही चालकों की समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed