फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Jagannath will be given Sahastradhara bath today

Mathura News: भगवान जगन्नाथ को आज कराया जाएगा सहस्त्रधारा स्नान

Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath will be given Sahastradhara bath today
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रांगण के भागवत भवन में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में रविवार से रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। यह महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य शास्त्रीय मर्यादाओं के अनुरूप भगवान जगन्नाथ को सहस्त्रधारा स्नान कराने के साथ आरंभ होगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा रविवार शाम को भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि-विधान से सहस्त्रधारा स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन


मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ को अधिक स्नान के बाद बुखार हो जाता है। उनके अस्वस्थ होने की इसी मान्यता के चलते श्रद्धालुओं को अगले 15 दिनों तक उनके आराध्य जगन्नाथ के दर्शन नहीं हो सकेंगे। इस अदृश्य अवधि में उनका जड़ी-बूटियों, औषधियों इत्यादि से उपचार किया जाता है। 15 दिन पश्चात 20 जून को भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान होकर नगर में भ्रमण को निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed